Samastipur

समस्तीपुर शहर से सटे दुधपुरा गांव के पास कोर्ट के मुंशी की मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधपुरा गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास एक अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान शहर के मगरदही के श्याम चन्द्र सिंह के रूप में की गयी है। जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष के करीब बताई गई है। उक्त व्यक्ति कोर्ट में मुंशी थे।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार रविवार की सुबह जब लोग चौर की तरफ गए तो निजी स्कूल के पीछे एक अधेड़ पुरूष का शव पड़ा था। जिसकी सूचना मुफसील पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि शव मिलने की सूचना है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस उनके परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस भी परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago