Samastipur

समस्तीपुर: CSP में हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र के दिगंबरा चौक स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन शुरू कर दी हैं। सीएसपी संचालक वैनी बाजार निवासी मनोज साह बताया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराह्न करीब 3 बजे दिगंबरा चौक स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी पर दो बाइक पर सवार 5 अपराधी पहुँचे तथा सीएसपी के अंदर घुसकर सीएसपी संचालक व अन्य कर्मियों पर पिस्टल तान दी। बाद में अपराधियों ने सीएसपी के कैश काउंटर में रखे गए करीब 50 हजार रुपए को लूट लिया तथा सभी बाइक लेकर मौके से भाग निकले। भागने के दौरान बदमाशों के पास से हथियार की एक गोली घटनास्थल पर ही गिर गई जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।

सीएसपी संचालक मनोज साह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान एक अपराधी बाइक पर ही बैठा रहा जबकि 4 अपराधियों ने सीएसपी के अंदर घुसकर हम सभी पर पिस्टल तान दी तथा कैश काउंटर से लगभग 50 हजार रुपए लेकर मौके से भाग निकले। संचालक ने बताया कि घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान बाइक सवार अपराधी उनका एंड्रॉइड मोबाइल भी लेते गए जिसे बाद में ओपी पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पुसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित सड़क किनारे के एक बाँसबारी से बरामद किया हैं।

सीएसपी संचालक के मुताबिक सभी बाइक सवार अपराधियों ने मास्क व हेलमेट पहन रखा था। जिसकी उम्र लगभग 18 से 25 साल रही होगी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान सीएसपी के अंदर उनके अलावे उनका एक छोटा बेटा और दो तीन महिला ग्राहक मौजूद थी। उन्होंने बताया कि सीएसपी परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है। पुलिस के द्वारा मांगे जाने पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दिया जाएगा। इधर समाचार प्रेषण तक घटना को लेकर किसी तरह की कोई प्राथमिकी वैनी ओपी में दर्ज नही की जा सकी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

6 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

12 घंटे ago