Samastipur

होली मिशन स्कूल में स्पीकमैके द्वारा बाँसुरीवादन कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में स्पीकमैके के तत्वाधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य राजेन्द्र प्रसन्ना के द्वारा प्रातः 9 बजे से मधुर बाँसुरी वादन-कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इनके साथ तबले पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य ललित कुमार तथा बाँसुरी पर संगतकार के रूप में संस्कार सिन्हा की भी प्रस्तुती अविस्मरणीय रही।

कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि आचार्य राजेन्द्र प्रसन्ना, आचार्य ललित कुमार, संस्कार सिन्हा, प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ. एस के अहमद, शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार के द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा अतिथियों का स्वागत शाल, पाग एवं बुके प्रदान कर किया गया।

सर्वप्रथम अपने ओजपूर्ण अभिव्यक्तियों से ख्याति प्राप्त कलाकारों का परिचय 9वीं डी0 के छात्र ‘आर्यन राज’ एवं 9वीं सी0 की छात्रा ‘माही’ के द्वारा दर्शकों को करवाकर उनका सम्मान किया गया। अपने 1 घंटा के संगीतमय कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं से भरे परिसर को बाँसुरी पर बनारस घराने की धुन, भजन एवं राष्ट्रीय गीत के धुनों से सुरम्य बना दिया। बच्चे/बच्चियों ने पूर्ण शालीनता से इस संगीतमय वातावरण से भरे कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाकर भाव-विभोर हो गये।

मौके पर ‘स्पीक मैके’ के आयोजक प्रसिद्ध शिक्षाविद समाजसेवी रणजीत निर्गुणी एवं समाजसेवी अमित सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों के शानदार कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस के अहमद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

6 मिनट ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

21 मिनट ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

3 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

5 घंटे ago