Samastipur

DIG के आदेश पर समस्तीपुर जिले के दो पुलिस इंस्पेक्टरों का अन्य जिला हुआ स्थानांतरण, विक्रम आचार्य और मुकेश कुमार भेजे गए मधुबनी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी बाबूराम के आदेश पर समस्तीपुर जिले के दो पुलिस इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण मधुबनी जिला कर दिया गया है। वहीं मधुबनी जिला के दो इंस्पेक्टर को समस्तीपुर जिला भेजा गया है। इसको लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला प्रक्षेत्र के कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी किये गये आदेश के अनुसार बेगूसराय जिले के रहने वाले पुलिस निरीक्षक जो अभी समस्तीपुर डीआईयू प्रभारी हैं उनको मधुबनी भेजा गया है। इसके अलावे समस्तीपुर डीआईयू के ही पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्य जो दरभंगा जिला के रहने वाले हैं उनको मधुबनी भेज दिया गया है।

इसके अलावा मधुबनी जिले के पुलिस निरीक्षक चंद्रकेतु और अजित प्रसाद सिंह को मधुबनी से समस्तीपुर जिला भेजा गया है। बता दें की चुनाव आयोग के निर्देश पर लंबे समय से एक ही जिले में जमे पुलिस पदाधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के मद्देनजर समस्तीपुर जिले के इन दोनों इंस्पेक्टरों को भी स्थानांतरण कर मधुबनी जिला भेजने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह दोनों पुलिस इंस्पेक्टर समस्तीपुर जिले में लंबे समय से जमे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago