समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा गांव के पास की है। पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के विनोद साह और चंदन साह के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि महिला सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मार कर उसके गले से चैन छीनकर भागने लगे। महिला के शोर करने पर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया फिर उसकी जमकर धुनाई कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को भीड़ के चंगुल से निकालकर जख्मी स्थिति में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…