Samastipur

पूसा में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले का हुआ समापन; 50 हजार से अधिक किसान व आम लोगों ने मेले में किया शिरकत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले का आज समापन हो गया। मेले के समापन समारोह में बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफेसर डीसी राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम अतिथियों ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय भी मौजूद रहे।

इस तीन दिवसीय किसान मेले में बिहार सहित नौ राज्यों के किसानों ने हिस्सा लिया। मेले में विश्वविद्यालय के अलावा कृषि क्षेत्र से जुड़े 180 स्टॉल भी लगाए गए थे, जिसका किसानों ने भरपूर लाभ लिया। मेले में आने वाले किसान इस मेले से काफी संतुष्ट दिखे। उनका कहना था कि इस मेले में आकर उन्हें खेती के नए तकनीक और बीजों के नए प्रवेश की जानकारी मिली है।

मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफेसर डीसी राय ने कहा कि इस मेले में आकर लगा कि हमारे किसान अब वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। किसान आपस में मिलकर अब फार्मर्स कंपनियां बना रहे हैं। जब समूह होती है तब शक्ति बनती है। इस मेले में उनके उत्पादों को देखकर लगता है कि वह अब प्रगति कर रहे हैं। वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडे ने कहा कि इस किसान मेले में हमें बेहतर प्रमाण और परिणाम मिला है। मेले में नौ राज्यों के किसानों ने शिरकत किया है।

इस मेले में 28 वैसे किसानों जो कृषि से लखपति बने हैं उन्हें सम्मानित भी किया गया है। इस मौके पर उनकी कहानी उनकी जुबानी सुनी। इससे लगता है कि अभी किसानों की आय दुगनी करने की जो बात कही जा रही है। वह अब कई गुना बढ़ गई है। यह एक अच्छा संकेत है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा शोध और प्रसार का जो विश्वविद्यालय का मेडेड है। उसे कड़ी में बड़ी संख्या में छात्र कृषि के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। इस मेले में हर तरह की नई तकनीक का लाइव डेमोस्ट्रेशन दिखाया गया है। जिसे किसान देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। इस मेले के माध्यम से हमें किसानों के साथ और जुड़ने का मौका मिला है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

20 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago