समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसर चौर से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। समाचार प्रेषण तक लास की पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों में उक्त महिला के सरायरंजन थाना क्षेत्र के होने की चर्चा है, हालांकि अभी तक पहचान नहीं हुई है। महिसर चौर में युवती की लाश कैसे पहुंची या फिर यही हत्या कर फेंक दी गई इसको लेकर फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। इधर, हलई थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद महिला की मौत के कारणों का खुलासा होगा।
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…