समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई मेंस के पहले सेशन (जनवरी अप्टेम्प) में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के आठ बच्चों को 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक आया है। सबसे शानदार प्रदर्शन देवेश कुमार का रहा जिसने 99.25 परसेंटाइल प्राप्त किया, वहीं उषा कुमारी को 97.63, जागृति को 93.90, साक्षी को 91.55, प्रणय को 91.46, आदित्य को 86.03 और लक्ष्मी को 83.35 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया। शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और आगामी जेईई एडवांस के लिए शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि जिन बच्चों ने मेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्हे अब एडवांस की तैयारी में लग जाना है और जिन बच्चों का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हो पाया वो अप्रैल अटेम्प्ट की तैयारी करें। संस्थान के तरफ से नियमित टेस्ट और डाउट सेशन का आयोजन जेईई एडवांस और नीट के एग्जाम तक होना है।
एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि आगामी सत्र के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर प्री फाउंडेशन कोर्स (क्लास 6 से10), फाउंडेशन कोर्स (+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) एजुकेटर्स में कर सकते हैं, जिसका आयोजन हरेक रविवार को एजुकेटर्स कैंपस में ही आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…