समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अनुकंपा पर नौकरी की मांग को लेकर स्वर्गीय विनोद कुमार राय के आश्रित ने गुरुवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय के मुख्य द्वार पर अनशन शुरू किया। अनशनकारियों में मृतक की पत्नी चिंता देवी व पुत्र मिथलेश कुमार शामिल हैं।
मौके पर अनशनकारियों के समर्थकों ने बताया कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान विवि कर्मी विनोद कुमार राय का निधन हो गया था। परिजनों की मानें तो अनुकंपा की नौकरी के लिए कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन आश्रितों को अब तक निराशा हाथ लगी है। जिससे आंदोलन का रूख करना पड़ा। इधर अनशन पर बैठने के स्थान को लेकर घंटो जदोजहद चलता रहा।
विश्वविद्यालय से आवंटित स्थल पर आंदोलनकारी जाने को तैयार नहीं थे। बाद में विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के निकट ही अनशनकारी बैठ गये। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के अलावा बीडीओ वैभव कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, चकमेहसी थानाध्यक्ष दव्यिज्योति, वैनी ओपी पुलिस आदि मौके पर डटे रहे। शाम में एसडीओ भी मामले का जायजा लेने पहुंचे। शाम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चार माह के अंदर नौकरी देने के आश्वासन देने के बाद अनशन समाप्त हुआ।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…