Samastipur

ट्रेन में युवक को गोली मारने के मामले में रेल DSP के नेतृत्व में SIT का गठन, रेल पुलिस ने शुरू की छानबीन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास गाड़ी संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस में अपराधियों द्वारा युवक को गोली मारने की मामले में समस्तीपुर रेल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की टीम द्वारा कर्पूरीग्राम स्टेशन पर पहुंच जांच की गई। इस दौरान करीब एक घंटे देर से जननायक एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जख्मी यात्री की पहचान बेतिया जिले के हरीनगर थाना क्षेत्र के रामू साह के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद जख्मी यात्री को कर्पुरीग्राम स्टेशन से समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। उधर रेल पुलिस के द्वारा छानबीन तेज कर दी गई है।

घटना के संबंध में जख्मी यात्री का बताना है कि वह दरभंगा से अमृतसर जाने के लिए जननायक एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में सवार हुआ था। इसी दौरान कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास दो की संख्या में आए अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की। इस फायरिंग की घटना में मिट्ठू साह के बांये पैर में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों ने उसका मोबाइल और रुपए भी लूट लिया। घायल का बताना है कि अपराधियों ने अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट की है। घटना की वजह से ट्रेन लगभग एक घंटे तक कर्पूरीग्राम स्टेशन पर खड़ी रही।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago