Samastipur

ठंड के कारण समस्तीपुर में पहली से 8वीं तक के स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद; सभी शिक्षक सुबह 9 से शाम 5 तक रहेंगे उपस्थित…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- भीषण ठंड को देखते हुए समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के पठन-पाठन पर 16 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं, नौवीं से ऊपर की कक्षाओं को सुबह 10:00 से 04:00 बजे तक संचालित किया जा सकेगा। मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं आदेश के दायरे से बाहर रहेंगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल बंद करने का जो आदेश जारी किया है उसने लिखा है कि- जिले में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड का प्रकोप वर्तमान में भी जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

अतः जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निदेशानुसार दिनांक 13.01.2024 से समस्तीपुर जिला के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में वर्ग 01 से 08 तक का संचालन दिनांक 16.01.2024 तक प्रतिबंधित किया जाता है। वहीं वर्ग 09 से 12 की कक्षाओं का संचालन 10:00 बजे पूर्वाह्न से 04:00 अपराह्न तक संचालित किया जाएगा।

वर्ग 09 से 12 तक के छात्रों के लिए संचालित विशेष कक्षा / प्रायोगिक परीक्षा भी अनिवार्य रूप से उपरोक्त अवधि में ही सम्पन्न करा लिया जाय। वहीं शिक्षक अपने पूर्व निर्धारित अवधि (09:00 पूर्वाहन से 05:00 बजे अपराह्न तक) विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago