पास्को कोर्ट के न्यायाधीश कैलाश जोशी द्वारा विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुए एक सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को 25 वर्ष सश्रम कड़ावास की सजा सुनाई है। साथी सभी को एक-एक लाख रुपये आर्थिक दंड की सजा भी सुनाई गई है। अर्थ दंड अदा नहीं करने पर सभी को एक वर्ष की अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।
दोषियों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट स्टेशन रोड वार्ड संख्या-7 निवासी रामदेव यादव के पुत्र मुकेश यादव, किशनदेव यादव के पुत्र मंटू यादव और स्वर्गीय शंकर यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में की गई है।
इन सभी पर आरोप था कि इन लोगों ने 11 जुलाई 2022 की शाम अपनी दुकान से घर वापस जा रही एक नाबालिक लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था और फरार हो गए थे। इसको लेकर विभूतिपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में तीनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए उन्हें सजा सुनाई गई है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…