Bihar

बिहार के डेढ़ करोड़ बच्चों के खाते में आएगा इस योजना का पैसा, लेकिन शिक्षा विभाग की एक शर्त भी है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य के डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति योजना की राशि का भुगतान अगले एक सप्ताह में किया जाएगा। पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत इन बच्चों को राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा।

विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि अप्रैल से सितंबर 2023 तक जिन छात्र-छात्राओं की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत है, उन्हीं को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसको लेकर मेधा सॉफ्ट पर विद्यार्थियों की सूची अद्यतन की जा रही है, जो अंतिम चरण में है। इनमें वैसे विद्यार्थियों को अलग से चिह्नित किया गया है, जिनकी हाजिरी 75 प्रतिशत या उससे अधिक रही है। लंबे समय से इसकी तैयारी चल रही थी।

आंकड़ा सूचीबद्ध करने में हुई देर के कारण अब-तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। लगातार कई दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले 24 लाख बच्चों के नाम काटे गये हैं। ऐसे बच्चों के नाम भी मेधा सॉफ्ट में अपलोड करना था। इस कार्य में जिलों द्वारा काफी सुस्ती बरती गई। इसके बाद यह जिम्मेदारी एनआईसी को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नाम काटे गये बच्चों में 75 प्रतिशत से अधिक की सूची मेधा सॉफ्ट में अद्यतन कर दी गई है। नौवीं के छात्र-छात्राओं को साइकिल राशि दी जाएगी। पोशाक और छात्रवृत्ति की राशि कक्षा एक से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाएगी। पदाधिकारी बताते हैं कि पहली से 12वीं कक्षा में नामांकित बच्चों की संख्या पौने दो करोड़ है। इनमें 75 प्रतिशत हाजिरी वाले को ही राशि मिलेगी, जिनकी संख्या डेढ़ करोड़ तक होने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

11 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

11 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

12 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

13 घंटे ago