Samastipur

उजियारपुर थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार ने संभाली कमान, अपनी DIU की टीम पर SP को है ज्यादा भरोसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बीते दिनों उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एसपी विनय तिवारी ने लाइन क्लोज कर दिया था। उनकी जगह पर एसपी ने डीआईयू शाखा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को उजियारपुर थाने की कमान सौंपी है। बुधवार की शाम मुकेश कुमार ने उजियारपुर थाना पहुंच पदभार ग्रहण कर लिया है।

थानाध्यक्ष के रूप में योगदान करते हुए डीआईयू शाखा के मुकेश कुमार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें। अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

पूर्व थानाध्यक्ष पर पहले से लगते रहे हैं गंभीर आरोप :

बता दें की पूर्व थानाध्यक्ष अनिल कुमार पर एक प्राइवेट व्यक्ति से थाना पर कार्य कराने का आरोप था। स्थानीय लोगों का आरोप था की उक्त प्राइवेट कर्मी का शराब माफियाओं के साथ भी साठगांठ है। जिससे वह मोटी रकम की वसूली भी करता था। स्थानीय लोगों का आरोप था की उक्त प्राइवेट कंप्यूटर कर्मी लोगों से प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए भी पैसों की वसूली करता था। जिसकी जानकारी अनिल कुमार को पहले से थी।

एसपी को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से इसकी जांच कराई तो मामला सत्य पाया गया। जिसके बाद अनिल कुमार को थानाध्यक्ष पद से हटाकर उन्होंने लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान अनिल कुमार पर पहले से भी कई आरोप लगते रहे हैं।

डीआईयू की टीम पर एसपी को ज्यादा भरोसा :

एसपी विनय तिवारी को अपनी डीआइयू टीम (जिला आसूचना इकाई) पर ज्यादा भरोसा है। एक साल के अपने कार्यकाल के दौरान कार्य में लापरवाही को लेकर विनय तिवारी ने आधे दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों पर कार्रवाई कर चुके है। खाखी पर हमेशा से आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं लेकिन एसपी द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मची रहती है। आरोप की जांच होने के बाद मामला सत्य पाये जाने पर वह कारवाई करने में देर तक नहीं करते हैं।

समस्तीपुर एसपी द्वारा इससे पहले भी अन्य थानों में डीआईयू टीम के पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के रूप में भेजा जा चुका है। बता दें की डीआइयू का नेतृत्व स्वयं जिले के पुलिस कप्तान करते हैं। इस टीम में एसपी के द्वारा विश्वासी व तेज तर्रार पदाधिकारी को रखा जाता है। डीआइयू टीम में पदस्थापित पुलिसकर्मी तकनीकी तौर पर काफी जानकार होते हैं। जिसके चलते जटिल से जटिल मामलों में फौरन सफलता मिल रही है। कल्याणपुर का मोस्ट-वांटेड अपराधी रमेश ठाकुर भी लोगों के लिये सर दर्द बना हुआ था। घटना को अंजाम देकर वह नेपाल भाग जाता था। लेकिन एसपी के नेतृत्व में डीआईयू की टीम ने उसे काफी मशक्कत के बाद धर-दबोचा है। इस टीम में उजियारपुर के नवनियुक्त थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

47 मिनट ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

1 घंटा ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago