Samastipur

समस्तीपुर में पदोन्नति और स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान मामले में DEO ने स्वीकारी गलती…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- अजब शिक्षा विभाग की गजब कहानी ‘समस्तीपुर में रिटायर्ड शिक्षक को दिया प्रमोशन, विधवा शिक्षिका पर विभाग को नहीं आई तरस’ शीर्षक से समस्तीपुर टाउन मीडिया ने एक खबर प्रमुखता से प्रचारित की थी। कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर स्थापना शाखा से त्रृटि सुधार कर डीईओ मदन राय ने एक आदेश पत्र जारी किया है।

इस पत्र में कहा है कि सामान्य प्रशासन बिहार सरकार के अधिसूचना संख्या 19300 दिनांक 13.10.23 के आलोक में कार्यालय ज्ञापांक 143 दिनांक 08.01.24 द्वारा मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान में 8 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले स्नातक कला योग्यताधारी शिक्षकों को अस्थायी स्थानापन व्यवस्था के अंतर्गत स्नातक कला वेतनमान में प्रोन्नति दी गई थी।

कतिपय त्रृटि परिलक्षित होने के कारण आदेश पत्र के सूची क्रमांक 27 पर अंकित विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पतैलिया के शिक्षक मनोज कुमार, क्रमांक 140 पर अंकित मध्य विद्यालय मानाराय टोल के शिक्षक बैद्यनाथ प्रसाद और क्रमांक 264 पर अंकित दलसिंह सराय प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय महनैया की शिक्षिका सुनीता कुमारी को दी गई प्रोन्नति विलोपित करते हुए स्थगित किया जाता है। साथ हीं सूची क्रमांक 23 पर अंकित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोटगन्ना के शिक्षक सज्जन कुमार राम के पदस्थापन में संशोधन करते हुए बिथान प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसिया और क्रमांक 174 पर अंकित राजकीय मध्य विद्यालय शाहपुर पटोरी की शिक्षिका अनामिका के पदस्थापन में संशोधन करते हुए शाहपुर पटोरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकरमन पहाड़पुर में पदस्थापित किया जाता है।

डीईओ ने कार्यालय ज्ञापांक 143 दिनांक 08.01.24 को इस हद तक संशोधित समझने और शेष आदेश पूर्ववत रहने की बातें कही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी इस पत्र की प्रतिलिपि संबंधित शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और कोषागार पदाधिकारी समस्तीपुर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित की गई है।

यह बताते चलें कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में विसंगतियां देख समस्तीपुर टाउन मीडिया पर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें प्रखंड के मध्य विद्यालय मानाराय टोल से विगत 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त शिक्षक बैद्यनाथ प्रसाद का नाम सूची में होने और विगत 28 जुलाई 2023 से बीआरसी विभूतिपुर में बीआरपी पद पर इनको कार्यरत रहने की बातें स्पष्ट की गई थी।

साथ हीं मध्य विद्यालय सिरसी की शिक्षिका प्रमिला कुमारी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोटगन्ना के शिक्षक सज्जन कुमार राम दोनों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रौलिया के लिए स्नातक (कला) योग्यताधारी के रुप में कर दिए जाने की चर्चा थी। यह भी दिखाया किया गया था कि अब, इस विद्यालय में स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में प्रोन्नति योग्य दो योग्य शिक्षक आ गए हैं।

प्रचारित खबर में अधिसूचना और आदेश के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूची क्रमांक पर अंकित शिक्षकों के नाम और डीईओ के बयान को भी शामिल किया गया था। इधर, उक्त कार्यालय द्वारा त्रृटि परिलक्षित होने पर स्वीकारते हुए जारी पत्र और आवश्यक कार्रवाई की चर्चा लोगों में खूब हो रही है। हालांकि, इस पत्र में भी सेवानिवृत्त शिक्षक बैद्यनाथ प्रसाद के नाम को ‘बैद्यनाथपुर प्रसाद’ लिखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

10 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

22 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

23 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

23 घंटे ago