Samastipur

थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में ‘आप’ ने किया रामायण के ‘सुंदर कांड’ पाठ का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर [विनय भूषण] : समस्तीपुर जिले के ऐतिहासिक थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर रामायण के ‘सुंदर कांड’ पाठ का विधिवत आयोजन किया। इस आयोजन में हर क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और सफल बनाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि बिहार प्रभारी विधायक अजेश यादव और सह प्रभारी अभिनव राय के मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया है। आम जनता से इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर भगवान राम के आदर्शों को प्राप्त किए जा सकने की बातें बताई गई। कहा कि विगत कई वर्षों से दिल्ली में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अक्षरशः लागू करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

कोई भूखा न सोए, सभी लोगों का अपना घर हो, सबका बच्चा एक ही साथ पढ़े वो चाहे अमीर का हो या गरीब का, हर हाथ को रोजगार मिले, सबको पीने का शुद्ध पानी मुफ्त में मिले, सबको मुफ्त में बिजली 24 घंटे मिले, सभी बुजुर्गों को सम्मान मिले, सभी बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा, सभी महिलाओं को सुरक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा हो और सभी लोगों में भाईचारा स्थापित हो। इन आप कार्यकर्ताओं के मुताबिक उक्त सिद्धांतों पर चलें तो ये दुनिया का सबसे सुपर मॉडल होगा और एक दिन हमारा देश निश्चय हीं दुनिया का सबसे नम्बर वन देश होगा। दूसरे शब्दों में यूं कहा कि फिर से देश और दुनिया में रामराज आएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिला जोन के जोनल प्रभारी केशव किशोर प्रसाद, जिला प्रभारी आलोक कुमार सिंह, जिला कमिटी सदस्य मंजीत सिंह, विष्णुदेव भारती, जिला प्रवक्ता प्रो. जितेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रभात कुमार सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

3 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

4 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

15 घंटे ago