Samastipur

समस्तीपुर शहर में इस जगह पर सैंकड़ो किस्म के फूलों की लगी है प्रदर्शनी, 30-40 वर्ष पुराने पीपल और बरगद के पेड़ बने आकर्षण के केंद्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में पिछले कई सालों से फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। शहर के ताजपुर रोड स्थित एआरएम लेबोरेट्री परिसर में जनवरी के महीने में फूलों की प्रदर्शनी लगायी जाती है। इस साल भी इस पुष्प-प्रदर्शनी में सैकड़ो प्रजाति के खूबसूरत फूल यहां आने वाले लोगों को लुभा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार यहां गुलदाउदी की कई ऐसी प्रजाति है, जो काफी कम देखने को मिलती है।

बोनसाई पेड़ पर लोगों की नजर:

इस प्रदर्शनी में 30-40 वर्ष के पीपल और बरगद के बोनसाई पेड़ लोगों के लिए खास आकर्षण हैं। वहीं इस प्रदर्शनी में इन खूबसूरत फूलों के साथ-साथ कई दुर्लभ प्रजाति के कैक्टस व ड्रैगन फ्रूट भी फूल प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं इस पुष्प प्रदर्शनी के आयोजक व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.के मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि हर साल जनवरी में यहां पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

इन लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत:

गौरतलब हो कि 3 से 10 जनवरी तक लगने वाले इस पुष्प प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में शहर के लोगों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। यहां फूलों के विभिन्न प्रजातियों को देखने काफी लोग पहुंच रहे हैं और उससे संबंधित जानकारी भी ले रहे हैं। यही नहीं इस पुष्प प्रदर्शनी के आखिरी दिन चयनित खास प्रजाति के फूलों को उगाने वालों को पुरस्कृत भी किया जाता है।

बाइट :

“पुष्प प्रेमी इस प्रदर्शनी को देखते है और वो फूलों की विभिन्न प्रजाति से संबंधित जानकारी भी लेते हैं। वहीं बहुत से पुष्प प्रेमी ऐसे भी है जो अपने यहां के खास फूलों को इस प्रदर्शनी में शामिल करते हैं.”

– डॉ. डीके मिश्रा, आयोजक, पुष्प प्रदर्शनी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

3 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

4 घंटे ago

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

6 घंटे ago