Samastipur

कुछ घटनाओं ने समस्तीपुर को शर्मसार किया है, अभी भी गणतंत्र की पूरी तरह अनुपालन धरातल पर शेष है; आखिर किस अमानवीय हरकत के लिये SP ने मांगी क्षमा !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केंद्र दूधपुरा में झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन करने के बाद एसपी विनय तिवारी ने अपने संबोधन में समस्तीपुर पुलिस की उपलब्धियां गिनाई वहीं समस्तीपुर पुलिस द्वारा की गई कुछ गलतियों पर समस्तीपुर वासियों से माफी भी मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पुलिस कर्मियों को भी गणतंत्र की परिभाषा को समझने की जरुरत है। यह विश्वास करने की जरुरत है कि व्यवस्था हमारी है। तंत्र हमारा अपना है। इसलिए पुलिस की अगले एक वर्ष की थीम भी ‘व्यवस्था पर विश्वास’ है। पुलिस व नागरिकों को मिलकर इस तंत्र को और जिम्मेदार, और सशक्त, पारदर्शी और उत्तरदायी मानकर व्यवस्था पर विश्वास बढ़ाना है। समस्तीपुर भी इस यात्रा में स्वतंत्रता का भागीदारी है। इसने यह साबित किया है कि समस्तीपुर विचारधाराओं की जननी है।

यहां देखना यह है कि कुछ गलतियां नागरिकों से भी हुई है ओर कुछ हमलोगों से भी हुई है। कुछ घटनाओं ने समस्तीपुर को शर्मसार भी किया है। सिंघिया थाना क्षेत्र में जब एक बच्चे को बांधकर घंटों तक पीटा गया तो हमे लगा कि गणतंत्र की पूरी तरह अनुपालन धरातल पर शेष है। हमारे एक सिपाही ने भी नगर थाना क्षेत्र के पटेल गोलंबर पर एक नागरिक के साथ अमानवीय हरकत की थी, इसके लिए हमने दंड भी दिया। पुलिस कप्तान होने के कारण सारी गलतियों की जिम्मेवारी मेरी है। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम पुलिस कर्मी उस सिपाही की हरकत से समस्तीपुर की जनता से क्षमा मांगते हैं।

एसपी ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि आने वाले दिनों में अपराधा व अपराधी के नियंत्रण की दिशा में जन सहयोग के साथ सशक्त पुलिसिया व्यवस्था को विश्वास के साथ लागू करेंगे। इससे पूर्व एसपी विनय तिवारी ने पैरेड का निरीक्षण करते हुए बेहतर कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया गया। मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, एसी अजय तिवारी, एएसपी संजय कुमार पांडेय, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी नीतीश कुमार धारिया, मेजर विपुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

3 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago