समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी पर बनने वाले पूल का स्थल निरीक्षण किया गया। इसमें निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। बरसात के दिनों में बूढ़ी गंडक नदी जल स्तर बढ़ जाने को ध्यान में रखते हुए, बीच नदी में बनने वाले पिलर के निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पहले करते हुए दोनो तरफ के पिलर का कार्य भी तीव्र गति से कराने का निर्देश उपस्थित सहायक अभियंता, बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड दरभंगा को दिया गया।
पूछे जाने पर सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया की इस योजना का कार्य अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किया जाना है परंतु इसे समय सीमा के पूर्व ही इसे तेजी से कराते हुए इस योजना को पूर्ण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, अंचल अधिकारी समस्तीपुर, सहायक अभियंता बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल दरभंगा, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल समस्तीपुर एव सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग समस्तीपुर उपस्थित थे।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…