समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही में हुई मरीज की मौत के आरोप में मरीज के परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ किया। घटना गुरुवार सुबह की बताई गई है। इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ कर डाला।
इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ शुरू होते ही इमरजेंसी के डॉक्टर व कर्मी भी डर गए। घटना को देख डॉक्टर व कर्मचारी भी फरार हो गए। हालांकि इस बीच परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों से भी हाथा-पाई की। बीच- बचाव करने पहुंचे सुरक्षाकर्मी से भी हाथापाई की नौबत आ गई। मृतक महिला नगर निगम के वार्ड संख्या-25 निवासी मुन्ना अली की 35 वर्षीय पत्नी अंजुम खातून के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात अंजुम खातून को ठंड लगने की शिकायत पर सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां समुचित इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना पर नगर पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद महिला मरीज के शव को उसके घर भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…
समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…