Bihar

बिहार: लड़का चाहिए तो इसकी बहन को पहुंचाओ; स्टेशन पर ट्रेन से अगवा किया, साइको प्रेमी की कारस्तानी

[तस्वीर: घटना के बाद अपनी बात रखता पीड़ित पक्ष]

बिहार में एक प्रेमी ने एकतरफा प्यार में प्रेमिका के भाई का बंदूक की नोंक पर चलती ट्रेन से अपहरण कर लिया और रेलवे स्टेशन से अपहरण कर अपहरणर्ताओं ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर किसी सुनसान जगह पर लेकर चला गया. अपहरण के बाद लड़की के भाई के फोन से ही उसके परिजनों को फोन किया और लड़की को उनके पास लेकर आने और उनके भाई को लेकर जाने की बात कही, नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी दी.

लड़की की प्रेमी के इस फोन के बाद परिवार दहशत में आ गया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और साइको प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के लड़ाईयांन्टैंड थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार के पुत्र आदित्य राज उर्फ शशि अपनी बहन को पहुंचाने धनबाद गया हुआ था. वहां से लौटने के क्रम में जब वह किउल से ट्रेन में बैठकर धरहरा के लिए रवाना हुआ तभी अभयपुर रेलवे स्टेशन पर धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी सूरज साहू के पुत्र आयुष उर्फ नीतीश अपने लगभग आठ सहयोगियों के साथ उसके डब्बे में सवार हो गया.

आरोपी ने मधुसूदन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कट्टा दिखाकर प्रेमिका के भाई को ट्रेन से नीचे उतरने को कहा, जिसके बाद वह नीचे उतरा और उसे हथियार के बल पर स्टेशन परिसर से बाहर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया. इसके बाद फिर उसे अपने एक रिश्तेदार के यहां कजरा के लखन गांव ले गया जिसके बाद उसके मोबाइल से लड़की के परिजनों को फोन कर लड़की के भाई को छोड़े जाने के एवज में प्रेमिका को बुलाने की मांग की.

अपहृत युवक ने फोन पर परिजनों से कहा कि लड़की को नहीं लाया गया तो अपहरणकर्ता उसकी हत्या कर देगा. इसके बाद अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस को दी इसके बाद पुलिस हरकत में आई. इसके बाद पता चला कि अपहरणकर्ता लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र के लखन गांव में एक घर में है. वहां कुछ लोगों ने उसे अपहरणकर्ता को पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया.

इसमें मुख्य अपहरणकर्ता साइको प्रेमी नीतीश और उसके दो साथी थे, वहीं अपहृत लड़की के भाई को बरामद कर छुड़ा लिया गया है और साइको प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

2 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

13 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

13 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

14 घंटे ago