Samastipur

समस्तीपुर मंडल : जनहित एक्सप्रेस हादसे का दोषी कौन, अब बेस प्लेट की लाइफ लाइन खोलेगी राज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अब जनहित एक्सप्रेस ट्रेन में लगी बेस प्लेट की लाइफ लाइन ही बतायेगी जनहित एक्सप्रेस के हादसे का दोषी कौन है. हालांकि जनहित एक्सप्रेस के दो भागों में बंटने के मामले को रेलवे के उच्च अधिकारी काफी गंभीरता से ले रही है. रेल अधिकारी खुद इस बात को मान रहे हैं कि बुधवार रात्रि जनहित एक्सप्रेस एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. हालांकि रेल सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में दो कोच के बीच जॉइंट कंपनी के पास नीचे जो बेस प्लेट लगा रहता है, उसके सड़ने की वजह बतायी जा रही है. जिस वजह से हुक टूट गया होगा. लेकिन जांच कमेटी हर पहलू से जांच में जुटी है और दो सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गयी है.

कोच का हुक टूट जाने से दो भागों में ट्रेन बंट गयी थी

रेल सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि बेस प्लेट सड़ने की वजह से जनहित एक्सप्रेस का क्लिप खुल गया था. यहां बता दें कि समस्तीपुर मंडल के सहरसा से पाटलिपुत्र जाने वाली 13205 जनहित एक्सप्रेस बुधवार रात्रि ट्रेन भीषण दुर्घटना की शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. चलती ट्रेन के दौरान कोच का हुक टूट जाने से दो भागों में ट्रेन बंट गयी. जिस कारण सिमरी बख्तियारपुर-कोपरिया स्टेशन के बीच अलग-अलग होकर ट्रेन की बोगियां पटरी पर दौड़ती रह गयी और कुछ दूर जाकर अलग-अलग जगहों पर दो भाग में ट्रेन रुक गयी थी.

जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

एस 2 और एस 3 के बीच दोनों कोच के बीच का हुक टूट गया था. जिस समय दो भागों में ट्रेन बंटी, ट्रेन की रफ्तार कुछ धीमी थी. जिस वजह से एक बड़ा हादसा टला. इस दौरान सहरसा-मानसी रेलखंड पर 3 घंटे तक ट्रेन का परिचालन ठप रहा था. वहीं एस 2 कोच को काट कर हटाया गया था. जनहित एक्सप्रेस के मामले में फिलहाल अभी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकेगी.

सहरसा रेल विभाग और हरनौत रेल कारखाना से भी होगी पूछताछ

जनहित एक्सप्रेस ट्रेन के मामले में चार रेल अधिकारियों की जांच टीम तैयार की गयी है. यह टीम डिवीजन स्तर पर तैयार की गयी है. वहीं जांच टीम सहरसा जाकर संबंधित विभागों से भी पूछताछ करेगी. इसके अलावा हरनौत रेल कारखाना से भी पूछताछ कर सकती है.

क्या है मामला

दरअसल दो कोच जो आपस में जुड़े रहते हैं, उसके नीचे बेस प्लेट लगी होती है. दोनों कोच के नीचे लगी बेस प्लेट में एक क्लिप लगाया जाता है, जो दोनों कोच को जोड़ देता है. रेल सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बेस प्लेट पूरी तरह से जंग लगकर सड़ गयी थी. इसके बाद क्लिप नीचे गिर गया और दोनों कोच अलग हो गये.

अब लाइफ लाइन बतायेगी दोषी कौन

अब बेस प्लेट की लाइफ लाइन ही बतायेगी कि जनहित एक्सप्रेस हादसा के मामले में दोषी कौन है. रेल सूत्रों के अनुसार अगर बेस प्लेट में गड़बड़ी या सड़न की वजह थी तो संबंधित विभागों ने इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी. इसके अलावा हरनौत रेल कारखाना से भी इसके बारे में पूछताछ की जायेगी. फिलहाल बेस प्लेट के लाइफ लाइन के बारे में जांच कमेटी मालूम कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

34 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

2 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago