Samastipur

एनआई कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल की आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लखनऊ मंडल के बाराबंकी जंक्शन पर एनआई कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल की आधा दर्जन ट्रेनो के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनो के परिचालन में निर्धारित समय के लिए बदलाव किया गया है। इसके तहत निम्न ट्रेन शामिल है।

1. दिनांक 12.01.2024 से 15.01.2024 तक गाड़ी सख्या 12565/12566 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सिवान- भटनी-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-लखनऊ-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के रास्ते किया जायेगा तथा इस दौरान यह ट्रेन देवरिया सदर, गोरखपुर, बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी तथा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव वाराणसी एवं लखनऊ जं. पर दिया जा रहा है।

2. दिनांक 12.01.24 से 15.01.24 तक बरौनी से खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस तथा दिनांक 12.01.24 से 14.01.24 तक बांद्रा टर्मिनस से खुलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी- सुलतानपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलायी जायेगी तथा शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर एवं लखनऊ स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

3. दिनांक 13.01.24 एवं 14.01.24 को अमृतसर से खुलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

4. दिनांक 14.01.24 को सहरसा से खुलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा-शाहजहांपुर के रास्ते चलायी जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

5. दिनांक 15.01.24 को आनंद विहार से खुलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

6. दिनांक 15.01.24 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा-शाहजहांपुर के रास्ते चलायी जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

16 घंटे ago