Bihar

सीएम नीतीश बनाएंगे नया रिकॉर्ड; आज गांधी मैदान में देंगे 26 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

पटना समेत राज्य के 25 जिलों में शनिवार को शिक्षक नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम होंगे। पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें 16 जिलों के 26 हजार से अधिक शिक्षक आकर औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराह्न तीन बजे बिहार लोक सेवा आयोग से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे।

गांधी मैदान में नियुक्ति-पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। 652 बसों से शिक्षकों को गांधी मैदान लाया जाएगा। जिसके लिए गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सौ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण में सफल 94 हजार अभ्यर्थियों में 73 हजार शिक्षकों की संबधित जिलों में काउंसिलिंग हो चुकी है। पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल 2772 शिक्षकों को भी साथ में औपबंधिक नियुक्ति-पत्र दिये जाएंगे।

पहले चरण के शिक्षकों को दो नवंबर 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। 70 दिनों के अंदर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों को दूसरी बार नियुक्ति-पत्र दिया जा रहा है। पहले चरण के सफल शिक्षकों को दो नवंबर, 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। इसके एक लाख दो हजार शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं, दूसरे चरण के चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इन शिक्षकों को भी स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। इस बार भी शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही दूसरे चरण की नियुक्ति परीक्षा के पूरक रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी किये जाने की उम्मीद है।

गांधी मैदान में सभी गेट पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और डीएम डॉ. चंद्रशेख्रार सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया। गांधी मैदान में अस्थायी नियंत्रण कक्ष, अस्थायी थाना, मेडिकल टीम, वाटर एटीएम भी रहेगा। डीएम ने बताया कि गांधी मैदान परिसर में साढ़े तीन सौ बसें लगेंगी। जेपी गंगा पथ पर भी पार्किंग की व्यवस्था है। गांधी मैदान के चारों ओर एंबुलेंस रहेगी। गेट नंबर 10 से वाहनों का प्रवेश होगा। गेट नंबर चार एवं पांच से लोग पैदल अंदर जाएंगे।

मीडिया कर्मियों के लिए गेट नंबर 13 से प्रवेश करने की व्यवस्था रखी गई है। प्रवेश के लिए शिक्षकों को पास दिया गया है। पास नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा और पूर्वी चंपारण से नव चयनित शिक्षक आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

7 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

18 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

18 घंटे ago