Samastipur

‘हम शपथ लेते हैं कि किसी भी नाबालिग के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करेंगे’, समस्तीपुर पुलिस का संकल्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में नाबालिग लापता केस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसी को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि किसी भी नाबालिग के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करेंगे। साथ ही गुमशुदा की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

पुलिसकर्मियों ने क्या शपथ ली?

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसपी विनय तिवारी की मौजूदगी में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस संदर्भ में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्ष/ओपी प्रभारी को शपथ दिलाई गई कि, ‘किसी नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलने पर उस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्परता के साथ सभी संसाधनों का प्रयोग कर गुमशुदा की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

‘नाबालिगों के लापता होने के मामले गंभीर:

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे मामलों की तुरंत जानकारी अपने वरीय अधिकारी को देंगे। नाबालिगों के लापता होने के मामले काफी गंभीर हैं। इन मामलों में समय रहते कार्रवाई न करने पर अपराधियों को बढ़ावा मिलता है।

बाइट :

“नाबालिगों के लापता होने के मामलों में पुलिस की भूमिका अहम है। पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करे तो इन मामलों को रोका जा सकता है। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में नाबालिगों के लापता होने के बारे में लोगों को जागरूक करें। साथ ही लापता बच्चों के बारे में सूचना देने के लिए लोगों से अपील करें। इस कदम से जिले में नाबालिगों के लापता होने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।”

– विनय तिवारी, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर

शपथ लेते पुलिस कर्मी :

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

4 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

15 घंटे ago