Bihar

तेजप्रताप के सपने में आकर बोले प्रभु श्रीराम, 22 जनवरी को अयोध्या जायेंगे ही नहीं

अपनी बातों से हमेशा चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप यादव ने अब नयी कहानी बतायी है.लालू-राबड़ी के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने आज बताया कि भगवान राम उनके सपने में आये थे. सपने में आकर श्रीराम ने बहुत खास बात बतायी. तेजप्रताप यादव ने ये भी बताया कि देश में आजकल इतनी ज्यादा ठंढ़ क्यों पड़ रही है.

तेजप्रताप यादव एक संस्था चलाते हैं, धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ यानि डीएसएस. तेजप्रताप यादव के मुताबिक आरएसएस का जवाब देने के लिए उन्होंने डीएसएस बनाया है. तेजप्रताप यादन ने आज उसी डीएसएस का सम्मेलन अपने आवास पर बुलाया था. उसमें आये लोगों को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि बीजेपी वाले लोग कह रहे हैं कि अय़ोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम आयेंगे. कोई जरूरी है कि 22 तारीख को राम जी अयोध्या जायेंगे.

तेजप्रताप यादव ने कहा कि भगवान राम हमारे सपना में आये थे. हमको तो राम जी सपना में आकर बोले हैं कि हम 22 जनवरी को अयोध्या जायेंगे ही नहीं. भाजपा वाले झूठा दावा कर रहे हैं. देश के चारों शकंराचार्य के भी सपने में भी भगवान राम आये थे.

तेजप्रताप यादव ने कहा कि देश में अभी भीषण ठंढ़ पड़ रहा है. तेजप्रताप ने कहा- “इ जो देश में इतना हेवी ठंढ़ा पड़ रहा है, वह कहां से आ गया. मोदी जी करवा दिये हैं पूरा. ताकि गरीब आदमी परेशान हो.” तेजप्रताप ने अपने एक समर्थक को कहा कि तुमको इतना ठंढ़ा लगेगा तो आगे की लड़ाई कैसे लड़ोगे.

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तब कोरोना बीमारी आती है. चुनाव खत्म हो जाता है तो कोरोना खत्म हो जाता है. चुनाव के समय ही कोरोना क्यों आता है. ये भी सोचने वाली बात है. क्या पहले बीमारी नहीं होती थी. पहले भी महामारी फैलती थी. तेजप्रताप ने अपने समर्थकों से कहा कि आपलोगों के माइंडसेट को वो लोग हरेक तरीके से बदलने का काम करवा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago