Samastipur

तेजाब से नहीं बल्कि आग तापने के दौरान झुलसे थे बुजुर्ग दंपति, समस्तीपुर पुलिस ने ‘तेजाब कांड’ का किया खंडन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-6 में बुजुर्ग दंपति पर अपने छोटे बेटे द्वारा ही तेजाब फेंके जाने के मामले का समस्तीपुर पुलिस ने खंडन किया है। जख्मी दम्पत्ति गांव के ही 70 वर्षीय रिपुसुदन ठाकुर एवं उनकी पत्नी गायत्री देवी हैं। समस्तीपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि कतिपय मीडिया चैनलों द्वारा भ्रामक तरीके से खबर चलाई गई कि “बुजुर्ग दंपति पर फेंकी तेजाब…पटना रेफर” खबर पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है जिसका समस्तीपुर पुलिस खण्डन करती है।

समस्तीपुर पुलिस का बताना है की बुजुर्ग दंपति घर में ही घुरा ताप रहे थे। इस दौरान रिपुसुदन ठाकुर के कपड़े में आग पकड़ लिया जिसे बचाने में पत्नी भी झुलस गई। इस दौरान अगल-बगल के लोगों द्वारा आग बुझाई गई। रिपुसूदन ठाकुर का अपने छोटे बेटे ननकु से पारिवारिक विवाद चल रहा था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंझले पुत्र सुधांशु कुमार ने आशंका जताते हुए मीडिया को पहले अपने छोटे भाई द्वारा माता-पिता पर आग फेंकने फिर तेजाब फेंकने की बात बताई थी।

बता दें जख्मी रिपुसुदन ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्हें तीन पुत्र हैं। उनके पेंशन एवं मकान के बंटवारा को लेकर पुत्रों के बीच विवाद चल रहा है। समस्तीपुर टाउन मीडिया द्वारा भी जब ‘तेजाब कांड’ को लेकर फैक्ट चेक किया गया तो यह गलत निकला। वहीं दूसरी ओर जख्मी गायत्री देवी अपने छोटे बेटे और उसके ससुर पर आग लगाने की बात कह रही है। बहरहाल आग लगी या लगा दी गई यह तो जांच का विषय है लेकिन तेजाब से जलाने की बात पूर्णतः गलत है। समस्तीपुर पुलिस द्वारा घूरा तापने के दौरान बुजुर्ग दंपति के झुलसने की बात कही गई है।

मंझले बेटे ने अपने छोटे भाई द्वारा पहले आग फेंकने की बात कही थी :

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago