समस्तीपुर :- जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। आज मंगलवार की सुबह भी कोहरा और पछुआ हवा से कनकनी बरकरार है। नये साल के पहले दिन सोमवार को दिन के तापमान में और गिरावट रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज का तापमान 14.3 डिग्री से.रहा। जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच की दूरी महज 3 डिग्री सेल्सियस रही। इससे दिन भर ठंड से लोग कांपते रहे। पछुआ हवा कनकनी को और बढ़ा रही है।
हालांकि नये वर्ष के जोश में लोग ठंड को दरकिनार कर घूमने निकल गये। इस दौरान तीसरे दिन भी लोग धूप को ले तरसते रहे। दूसरी ओर बादल के कारण दिन भर शाम सा नजारा रहा। एक ओर ठंड से लोग बेहाल हैं। तो दूसरी ओर धूप नहीं आने से लोगों खासकर महिलाओं के कई घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खासकर छोटे बच्चे वाले परिवार वालो को कपड़ा सुखाना मुश्किल हो रहा है।
ठंड से बचाव को लेकर लोग अलाव व विधुत उपकरणों से चिपके रह रहे हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक लगभग यही स्थिति रह सकती है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकता है। पछुआ हवा चलेगी। जिससे कनकनी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इधर ठंड बढ़ने से किसान राहत महसूस कर रहे हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…