समस्तीपुर : अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय बना हुआ है। शहर से लेकर गांव तक हर तरफ राम नाम की धूम मची है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे देश में दीपावली मनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर समस्तीपुर में राम भक्तों के द्वारा दीपोत्सव आमंत्रण यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर बीजेपी एमएलसी डॉ. तरुण कुमार के साथ साथ हजारों की संख्या में राम भक्त एक भव्य शोभा यात्रा निकाली और लोगों से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीपावली मनाने का आह्वाहन किया। इस दीपोत्सव निमंत्रण यात्रा को लेकर एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान श्री राम अपने घर वापस आ रहे हैं। इसको लेकर राम भक्तों से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीपावली मनाने का आह्वान किया गया है। इसी को लेकर लोगों को निमंत्रण देने के लिए शोभायात्रा निकाली गई है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…