Samastipur

समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक के पास ई-रिक्शा से जा रही महिला को उसके ममेरे भाई ने मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माल गोदाम चौक के पास ई-रिक्शा से जा रही है एक महिला को बाइक सवार कुछ युवकों ने ई-रिक्शा रोककर गोली मार दी। गोली महिला के दाहिने हाथ में लगी है। गोली मारने वाला महिला का ममेरा भाई ही बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चार की संख्या में सभी बदमाश थे, जिसमें से दो बदमाश बाइक पर और दो पैदल ही थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जितवारपुर की ओर फरार हो गए। महिला की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती गांव के मोहम्मद कौशीम की पत्नी समीना खातून के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि जख्मी महिला के रिश्तेदार का घर जितवारपुर बिशनपुर में है। पिछले दिनों उसके समाधि का निधन हो गया था। उन्ही के अंतिम संस्कार में वह शामिल होने के लिए बिशनपुर आई थी। महिला का मायका के केवस निजामत गांव में है। जहां उसके अपने में ममेरे भाई से करीब 13 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला ने बताया कि इस विवाद को लेकर जब वह वापस नगर बस्ती जाने के लिए ई-रिक्शा से लौट रही थी। इसी दौरान मालगोदाम चौक पर बाइक से आए उसके रिश्ते का ममेरा भाई ने उससे बहस करते हुए गोली मार दी।

सदर SDPO का बयान :

हाथ से रोकने के कारण गोली छिटकककर उसके हाथ में लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद उसका ममेरा भाई अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक का बताना है की महिला के दाएं हाथ में गोली फांसी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

1 घंटा ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

9 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago