Bihar

बिहार में NDA सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 4 एजेंडों पर लगी मुहर, बदल गयी बजट सत्र की तारीख…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने के बाद एनडीए की सरकार फिर एकबार बनी. रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. सोमवार को एनडीए की नयी सरकार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहली कैबिनेट बैठक की गयी. सदन की कार्यवाही बुलाये जाने के लिये सीएम नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया. कुल 4 एजेंडा पर मुहर लगी है.

बजट सत्र की तारीख बदली

सदन की कार्यवाही को लेकर अभी कोई तिथि तय नही की गयी है. वहीं बजट सत्र शुरू होने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. 5 फरवरी को बजट सत्र शुरू होगा. सोमवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी. संसदीय कार्य से दो और वित्त विभाग के दो एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट खत्म होने के बाद बीजेपी के तीनों मंत्री एक ही गाड़ी से रवाना हुए. गाड़ी की पिछली सीट पर प्रेम कुमार,सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बैठे दिखे.

बिहार में अब मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

बिहार में नयी सरकार के गठन होने के बाद सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक थी. बैठक शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार के ऑफिस पहुंचे थे. वहीं बैठक संपन्न होने के बाद नीतीश कुमार सीएम हाउस पहुंचे. जहां जदयू सांसदों के साथ उनकी बैठक हो रही है. अब मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर नयी सरकार अपना फैसला लेगी. वहीं सचिवालय में अब राजद कोटे के मंत्रियों के नेम प्लेट हटा दिए गए हैं. जदयू के पुराने मंत्रियों के नाम ढक दिए गए हैं. विभाग का बंटवारा होने का इंतजार किया जा रहा है.

सरकार गठन के अगले दिन हुई पहली कैबिनेट बैठक

बता दें कि सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक होती रही है. अपरिहार्य कारणों से शपथ ग्रहण के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी. आज सोमवार को यह बैठक की गयी. मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. उनके साथ ही इस बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के साथ मंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, सुमित सिंह और संतोष कुमार सुमन शामिल रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago