भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव होंगे. इसके लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रेस नोट जारी कर दिया गया है. 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी, नाम वापसी का समय 20 फरवरी है. चुनाव 27 फरवरी को होंगे .उसी दिन शाम में 5:00 बजे काउंटिंग का काम होगा. कुल 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है.
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश में तीन सदस्य रिटायर हो रहे हैं. जबकि बिहार में 6, छत्तीसगढ़ में एक, गुजरात में चार, हरियाणा में एक, हिमाचल प्रदेश में एक, यह सभी सदस्य 2 अप्रैल 2024 को रिटायर होंगे.इसके अलावे कर्नाटक में 4, मध्य प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में 6, तेलंगाना में तीन, उत्तर प्रदेश में 10, उत्तराखंड में एक, पश्चिम बंगाल में पांच सउड़ीसा में तीन और राजस्थान में तीन सदस्यों का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 को समाप्त हो रहा है.
बता दें, बिहार से राजद सदस्य मनोज कुमार झा और अहमद अशफाक करीम, जदयू सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े और बशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी और कांग्रेस सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…