Samastipur

समस्तीपुर में लैब टेक्नीशियन की सेवा समाप्त, कोरोना के नए वेरिएंट के बीच RT-PCR जांच घर में लटका ताला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कोरोना के रोकथाम और इसकी जाँच के लिए लैब टेक्नीशियन को बहाल किया गया था। ऐसे में एक बार फिर से जब राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने लगे है तो इस बीच सरकार द्वारा लैब टेक्नीशियनों के सेवा विस्तार पर रोक लगा दी है। जिससे बहाल लैब टेक्नीशियन सड़क पर आ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, देश में कोविड महामारी के दौरान जांच को लेकर विभिन्न अस्पतालों मे बड़ी संख्या मे लैब टेक्नीशियन को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया था। समस्तीपुर के सदर अस्पताल में बने एकमात्र आरटीपीसीआर जांच केंद्र पर भी 2020 से इसी नियम अनुरुप लैब टेक्नीशियन बहाल थे।

बहरहाल एक बार फिर कोविड के नए वेरियेंट JN.1 के संक्रमण के बीच राज्य स्वास्थ्य समिति ने इन लैब टेक्नीशियन के सेवा विस्तार पर रोक लगाते हुए अगले आदेश तक जांच कार्य नहीं करने का आदेश दिया है। लैब टेक्नीशियन के हटते ही इसका असर सदर अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर जांच केंद्र पर दिखने लगा है।

स्वास्थ्य समिति ने जारी किया आदेश :

बता दें कि राज्य स्वास्थ्य समिति ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है कि लैब टेक्नीशियन की सेवा को 31 दिसंबर के बाद से विस्तार नहीं किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी पत्र के बाद ना सिर्फ लैब टेक्नीशियन में मायूसी छाई हुई है, बल्कि नाराजगी भी देखी जा रही है। इतना ही नहीं कोरोना जांच घर में ताला लटकने के कारण जांच कराने आये लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाइट :

“कोविड महामारी के बीच हम लोगों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने काम में जुटे रहे. जब लोग इस संक्रमण के खतरे से बचने के लिए घर में कैद थे, हमलोग 24 घंटे जांच में लगे रहते थे. लेकिन अचानक स्वास्थ्य समिति ने हमें रास्ते पर ला दिया है.” – अजय कुमार, लैब टेक्नीशियन

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago