Bihar

सीट शेयरिंग में देरी हुई तो गठबंधन को नुकसान; अब नीतीश के मंत्री ने आरजेडी-कांग्रेस पर दिया बयान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर INDIA गठबंधन के दलों में घमासान छिड़ा हुआ है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू जहां जल्द सीट बंटवारे की वकालत कर रही है, वहीं कांग्रेस इस पर आराम से विचार करने की बात कर रही है। अब नीतीश के करीबी मंत्री एवं जेडीयू नेता विजय चौधरी ने आरजेडी और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग में अगर देरी हुई तो नुकसान गठबंधन का ही होगा।

बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जेडीयू अपनी सीटिंग 16 लोकसभा सीटें नहीं छोड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जेडीयू कोई भी बात बिना किसी आधार के या अचानक नहीं बोलती है। सीट बंटवारा जल्द होना चाहिए।

जब हम एनडीए में थे, तब आरजेडी का कांग्रेस और वाम दलों से पुराना गठबंधन है। अब जेडीयू भी साथ है। सीट बंटवारे में अब देर करना उचित नहीं है। इससे गठबंधन में ही नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने इशारा कर दिया कि कांग्रेस और वाम दलों को आरजेडी को ही सेट करना होगा। यानी कि जेडीयू अपनी सीटिंग 16 लोकसभा सीटें किसी भी हालत में छोड़ने वाली नहीं है।

फिलहाल बिहार महागठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार आरजेडी और जेडीयू ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बनाया है। वहीं, कांग्रेस को पांच और सीपीआई माले को एक सीट देने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस को यह फॉर्मूला पसंद नहीं आया है। कांग्रेस बिहार में कम से कम 9 लोकसभा सीटों पर दावा पेश कर रही है। दूसरी ओर, सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों ने भी सीट शेयरिंग फॉर्मूले में उनकी पार्टियों को महत्व देने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago