Samastipur

समस्तीपुर के मजदूर की हिमाचल में सड़क दुर्घटना में मौत; तय हो चुकी थी शादी, लेकिन भगवान को कुछ और ही था मंजूर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर पंचायत वार्ड संख्या-7 निवासी लालो कुमार (23 वर्ष) हिमाचल प्रदेश में विगत 27 जनवरी को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतक के पिता श्याम कुमार महतो उर्फ दुःखन महतो को दूरभाष द्वारा मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक लालो कुमार अपने परिवार के भरण पोषण के लिए हिमाचल प्रदेश में मजदूरी किया करता था। जब वह वहां काम करके लौट रहा था तो रास्ते में एक अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर लग गया। इसके बाद वह सड़क के किनारे 20 फीट गहरे नाला में जा गिरा। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसकी सूचना मिलने पर वहीं रह रहे मृतक के भाई राकेश कुमार व अन्य साथियों द्वारा उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंडीगढ़ अस्पताल में ही इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम व कागजी प्रक्रिया के बाद शव को वहां से शव वाहन द्वारा लाया जा रहा है।

मृतक लालो कुमार अपने परिवार के चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। उसके पिता श्याम कुमार महतो, माता मीरा देवी, भाई संजीव कुमार, सोनू कुमार, बहन पूजा कुमारी समेत अन्य ग्रामीण शोक में हैं। जानकारी के अनुसार मृतक कि शादी पिछले दिनों एक गांव में तय हो गयी थी। कुछ महीनों में उसकी शादी भी होती लेकिन शादी से पहले ही वह अपनी जान गंवा बैठा।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

10 घंटे ago