समस्तीपुर :- अखिल भारतीय पुनर्जागरण मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद मेधा खोज परीक्षा-2024 (SVTHE-2024) का आयोजन किया गया। जिसमें परीक्षा केंद्र संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर में बनाया गया। परीक्षा में 8वीं, 9वीं, 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर 1 हजार 66 (1066) छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। बताते चले कि उक्त जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण 4 फरवरी को संत कबीर महाविद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा।
संगठन सचिव सह केंद्राधीक्षक राजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि पुनर्जागरण मंच हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वामी विवेकानंद मेधा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अंदर के प्रतिभा को खोजना है जिसके लिए विगत 3 वर्षों से यह परीक्षा आयोजित होती आ रही है।
मौके पर वार्ड-35 के वार्ड कमिश्नर कमलेश कुमार कमल, संगठन अध्यक्ष कृष्णा कुमार, उपसचिव विकास कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार शर्मा, वरिष्ठ सदस्य दिनेश प्रसाद साह, सदस्यता प्रभारी राजकुमार तथा अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…