Samastipur

दलसिंहसराय के दीक्षिता, सतीश ने नेट एवं प्रशान्त ने किया नेट के साथ जेआरएफ क्वालीफाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- दलसिंहसराय शहर के मेन बाजार, मारवाड़ी धर्मशाला रोड निवासी मनोज ठाकुर एवं संजू देवी के पुत्र प्रशान्त कुमार ने लगातार चौथी बार नेट क्वालीफाई करते हुए जेआरएफ को भी क्वालीफाई करने में सफलता प्राप्त कर ली है। प्रशान्त ने इतिहास विषय के दो पेपर के लिए 300 अंक की परीक्षा में 196 अंक प्राप्त किया है। प्रशान्त ने बताया कि वो जेआरएफ के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे और चौथे प्रयास में उन्होंने सफलता प्राप्त की। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उन्हें चारों प्रयास में सफलता मिली।

प्रशान्त ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा दलसिंहसराय में ही प्राप्त की। वहीं शहर के भगवानपुर चकशेखु रामकुमार चौधरी एवं मंजू चौधरी की पुत्री दीक्षिता कुमारी ने दूसरी बार और कालीस्थान के दिलीप कुमार साह एवं अनिता देवी के पुत्र सतीश कुमार ने भी नेट क्वालीफाई किया है। ये सभी इतिहास विषय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा आर बी कॉलेज, दलसिंहसराय से प्राप्त की। उनकी सफलता पर आर बी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय झा, संजीव कुमार संजू, डॉ. विवेक दत्त सहित शहरवासियों ने उन्हें बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

11 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

11 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

14 घंटे ago