समस्तीपुर :- कोल्ड-डे की स्थिति शनिवार को भी जारी रहेगी। इससे पहले एक हफ्ते से हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। कड़ाके की ठंड व कनकनी दिन लगातार लोगों को सता रही है। शुक्रवार को दिन का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जेट हवाओं के प्रवाह के कारण कोल्ड-डे की स्थिति फिलहाल बरकरार रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है। सुबह में मध्यम से घना कुहासा रह सकता है।
विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 85 से 95 एवं दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…