Samastipur

समस्तीपुर: पति ने Reels वीडियो बनाने से रोका तो पत्नी और ससुरालवालों ने कर दी हत्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बेगूसराय :- समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक की उसके ससुराल वालों व पत्नी ने सीमावर्ती क्षेत्र बेगूसराय में हत्या कर दी। पति का कुसूर बस इतना था की उसने पत्नी को रील्स वीडियो बनाने से रोका। इसके बाद पत्नी और ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी। घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती थाना क्षेत्र खोदाबंदपुर के फफौत गांव की है।

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव के रहने वाले महेश्वर कुमार राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महेश्वर की शादी 6-7 साल पहले फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी।

महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर आया था। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी रानी कुमारी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी जिसका महेश्वर विरोध करता था। लेकिन रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी।

परिजनों का आरोप है कि रविवार की रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल फफौत गया था, जहां उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी रविवार की रात करीब 10:30 बजे तब लगी जब महेश्वर को कोलकाता से भाई रुदल ने फोन किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया। शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर मृत पड़ा था जिसके बाद इसकी सूचना खोदावंदपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाने का विरोध करने पर पत्नी और ससुरालवालों ने ही महेश्वर की फांसी लगाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक महेश्वर कुमार कोलकाता में रहकर काम करता था और दो-तीन दिनों के अंदर ही वह वापस काम पर जाने वाला था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस :

महेश्वर कोलकाता जाने से पहले अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था जहां उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago