Samastipur

आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को CM नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा तो समस्तीपुर में यूनियन कार्यकर्ताओं ने सरकार का किया धन्यवाद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- 18 हजार 220 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का चयनमुक्ति आदेश वापस लेने और सम्मानजनक मानदेय में बढ़ोत्तरी का निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिए जाने के लिए बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) ने रविवार को समाहरणालय पर धन्यवाद सभा का आयोजन कर मुख्यमंत्री और महागठबंधन सरकार को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है। धन्यवाद सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किरण कुमारी ने की।

सभा को शबाना खातुन, वीणा कुमारी, हलिमा खातुन, सनोबर बानो, बिदाना खातुन, राधा देवी, तहसीन बानो, ललिता कुमारी, रीना देवी, मीरा देवी, रूबी कुमारी, सरिता कुमारी, सुनीता राय, शीला कुमारी, बबीता कुमारी, आशा कुमारी, कंचन कुमारी, आसमा खातुन, नासरीन बानो, शिव कुमारी, संजू देवी, मीना कुमारी, सुमित्रा देवी, संगीता चौधरी, पुनम कुमारी सिन्हा, रेणू भारती समेत अन्य दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने सभा को संबोधित किया।

ऐक्टू के जयंत कुमार, महेश कुमार, इंसाफ मंच के मो. खलील, आइसा के उदय कुमार, राजू कुमार झा, ऐपवा के बंदना सिंह, बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) के किरण कुमारी, वीणा कुमारी ने कहा कि हमारे संगठन के आग्रह पत्र और अभियान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया और त्वरित कदम उठाया। नेताओं ने कहा कि इसके लिए हम वित्तमंत्री विजय कुमार चौधरी और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के भी आभारी हैं जिन्होंने मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में मजबूती से लाने का काम किया।

विदित हो कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) ने चयनमुक्त आंगनवाड़ी कर्मियों की 24 दिसंबर को राज्यस्तरीय बैठक कर सरकार को आग्रह पत्र के माध्यम से चयनमुक्ति आदेश तत्काल वापस लेने का आग्रह किया था और इसके लिए 7 जनवरी को सत्याग्रह आंदोलन चलाने का निर्णय किया था। जिलों में बैठक कर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को संगठित करने का काम किया जा रहा था। आग्रह को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने 7 जनवरी के पूर्व चयनमुक्ति आदेश वापस ले लिया इसलिए आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) 7 जनवरी को सत्याग्रह आंदोलन को स्थगित कर सरकार और मुख्यमंत्री के समर्थन में धन्यवाद सभा समस्तीपुर समाहरणालय पर किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

11 मिनट ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

45 मिनट ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

2 घंटे ago

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

4 घंटे ago