Samastipur

समस्तीपुर: मां की ममता तार-तार, कलयुगी मां ने नाबालिग बेटी की नृशंस हत्या की, आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक कलयुगी मां का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहां अपने अनैतिक संबंध का पर्दाफाश होने के डर से अपनी बेटी की नृशंस हत्या कर शव को बोरे में बंद कर झाड़ी में फेंक दिया। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के करुआ गांव की है।

बताया जाता है कि करुआ गांव की सरिता देवी का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। दो दिन पूर्व उसकी नौ वर्षीय पुत्री प्रिया ने उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। अपने अनैतिक संबंध का पर्दाफाश होने के डर से महिला ने अपनी ही बेटी की नृशंस हत्या कर शव को बोरे में डाल कर गांव से दूर झाड़ी में फेंक दिया।

दो दिनों से बच्ची के लापता होने के भनक लगने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। बच्ची की माँ के बयान पर लोगों को शंका हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

झाड़ी से बोरे में बंद शव बरामद

पुलिस ने महिला की निशानदेही पर झाड़ी से बोरे में बंद शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

8 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

15 घंटे ago