शुक्रवार पांच जनवरी को बिहार और मुंबई के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी 2023-24 मैच के दौरान कुछ चौंकाने वाले दृश्य देखने को मिले जब मैच के वेन्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. रणजी टूर्नामेंट का ये महत्वपूर्ण मुकाबला स्थान बिहार के पटना में मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसकी हालत किसी खंडहर से कम नहीं है.
ये स्टेडियम बिहार रणजी टीम का घरेलू मैदान है जो राजधानी पटना के राजेंद्र नगर में स्थित है. इस स्टेडियम क्रिकेट और फुटबॉल दोनों मैच खेले जाते हैं लेकिन मैदान की हालत गली क्रिकेट खेलने लायक भी नहीं है.
मैदान का वीडियो देखने के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने स्टेट एसोसिएशन को जमकर फटकारा. प्रसाद ने ट्वीट किया, “यह अस्वीकार्य है. रणजी ट्रॉफी भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता है और अब समय आ गया है कि सभी हितधारक इसके महत्व को समझें. राज्य संघ द्वारा इसमें सुधार नहीं करने का कोई वाजिब कारण नजर नहीं आता.”
इस स्टेडियम में ही 1996 विश्व कप टूर्नामेंट का जिम्बाब्वे बनाम केन्या मैच खेला गया था. इसके अलावा यहां दो और अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. स्टेडियम का नाम पहले राजेंद्र नगर स्टेडियम था. 1970 में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव मोइन-उल-हक की मृत्यु के बाद इसका नाम बदल दिया गया.
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…