समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली सो रही एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही घटना का पता किसी को नहीं चल सके, इसके लिए आरोपी युवक के द्वारा युवती को जबरन जहर पिला देने की बात सामनें आ रही है। जिसके बाद उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई है। फिलहाल युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर है।
निजी अस्पताल में पिछले 17 दिनों से आईसीयू में युवती लड़ रही जिंदगी की जंग :
पीड़ित युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां वह बीते 17 दिनों से कोमा में है। इस मामले में युवती की दादी के लिखित आवेदन पर सिंघिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें सिंघीया थाना के ही पांच लोगों को आरोपित किया गया है। घटना 28 दिसंबर की रात्रि की बताई जा रही है। घटना के संबंध में लड़की की दादी ने पुलिस को बताया कि बच्ची के जन्म के साथ ही उसके सिर से मां का साया उठ गया। जिसका पालन पोषण उसने ही किया। एक माह पूर्व युवती की शादी भी कर्ज लेकर किया था।
दादी के अनुसार उसकी पोती आगामी इंटर का परीक्षा देने के लिए मायके आई थी। उसका पुत्र शादी में हुए महाजन के कर्ज को चुकाने के लिए बाहर मजदूरी करने गया था। घर पर वह और उसकी पोती ही रहती है। 28 दिसंबर की रात पोती घर में सो रही थी, इस बीच घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिंघिया लाया। जहां से गंभीर हालत में डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर है।
इधर, घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस उक्त अस्पताल में लड़की का बयान लेने पहुँची। लेकिन लड़की के वेंटिलेटर पर बेहोश होने के कारण ना ही उसका बयान ले जाया सका और ना ही उसका मेडिकल कराया जा सका है। वहीं सिंघिया थाने की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की और आरोपी युवक के बीच पहले से प्रेम प्रसंग था, इस बीच लड़की की शादी हो गई। शादी के बाद लड़की मायके आई थी, इस बीच लड़के के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…