समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आपसी रंजीश में चली गोली से एक बुजुर्ग जख्मी हो गया था। गोली से जख्मी बुजुर्ग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन किसी भी बड़े अस्पताल में इलाज तो दूर उन्हे भर्ती तक नहीं किया गया। जिसके कारण थक हारकर परिजन जख्मी को लेकर फिर से सदर अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल जख्मी घुरन पाल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विदित हो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में मंगलवार की रात आपसी रंजीश को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग घूरन पाल को गोली मार दी। गोली लगने से घूरन पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था।
गुरुवार की सुबह फिर से परिजन जख्मी बुजुर्ग घूरन पाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने कहा डीएमसीएच में भी इलाज नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां भी भर्ती करने से इनकार कर दिया गया।
परिजनों की माने तो पीएमसीएच और डीएमसीएच में बेड नहीं होने की बात का कर भर्ती नहीं कराया गया। इसके बाद परिजनों द्वारा निजी वाहन भाड़ा कर जख्मी को फिर से सदर अस्पताल में लाया गया हैं। फिलहाल जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जिसकी स्थिति गंभीर है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…