Samastipur

देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती समस्तीपुर में धूमधाम से मनायी गयी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनायी गयी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित समारोहों में लोगों ने महिला शिक्षा के लिए किये गये उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। पटोरी के धमौन में एआईएसएफ द्वारा इंटर स्कूल धमौन में आयोजित कार्यक्रम में जेएनयू के पूर्व प्राध्यापक प्रो सुबोध नारायण मालाकार ने कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले ने अपना संपूर्ण जीवन महिला शिक्षा के नाम समर्पित कर दिया था।

शिक्षा के स्तर पर भारत में महिलाओं का जिस कदर विकास हुआ उसकी नींव भी उन्होंने ही रखी। एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एआईएसएफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र नाथ राय ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने रुढ़िवादी व मनुवादी समाज के साथ बड़ा संघर्ष किया।

कार्यक्रम को बीईओ श्रीकांत सिंह, एचएम सुधीर कुमार, एआईएसएफ नेता सुशील उमाराज, सीपीएम नेता मनोज प्रसाद सुनील, मुखिया कविता कुमारी, पारसनाथ राय, अधिवक्ता सदानंद राय, बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, इंद्रदेव प्रसाद राय, उमाशंकर ठाकुर, अनिल राय, शंभू ठाकुर आदि ने विचार रखे। इधर, एएनडी कॉलेज के कल्याण छात्रावास में आयोजित सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पूर्व जिला पार्षद संजय राम ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago