सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। समस्तीपुर मंडल से इसका प्रस्ताव भेजा है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल अब इस पर मुहर लगाएंगे।
उसके बाद रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद बंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इसके लिए सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, सस्तीपुर स्टेशन पर जांच किया गया है।
सीतामढ़ी से लेकर समस्तीपुर तक रेल किनारे से सारे अतिक्रमण को खाली कराने को कहा गया है, ताकि वंदे भरत ट्रेन चलाने के दौरान रास्ते में किसी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न नहीं हो सके।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खबर में यह बताया जा रहा है कि यह ट्रेन मात्र छह घंटे में दिल्ली की यात्रा पूरी कराएगी। अभी दिल्ली जाने के लिए 22 से 24 घंटे ट्रेन में बिताना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर महज 6 घंटे में वंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी से नई दिल्ली कैसे पहुंच जाएगी। इसको लेकर हमने समस्तीपुर रेलमंडल के अधिकारियों से जानना चाहा तो उन्होंने कहा अभी तक यह संभव नहीं है। अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी से दिल्ली हम 6 घंटे में पहुंच जाएंगे ऐसा मुझे नहीं लगता। हमारी ट्रेनों की जो स्पीड है उसमें ये संभव नही है। अगर बुलेट ट्रेन भी चलती है तो सीतामढ़ी से नई दिल्ली की दूरी 6 घंटे में नहीं पूरी हो पाएगी।
रेलवे द्वारा देशभर में अगले साल मार्च 2024 तक लगभग 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना है। लगभग दो सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को दिल्ली-वाराणसी रुट पर चलाई गई थी।
लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…
लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…
समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…
समस्तीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति को लेकर…