समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सीतामढ़ी से दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर चलेगी वंदे भारत ट्रेन, महज छह घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर…?

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। समस्तीपुर मंडल से इसका प्रस्ताव भेजा है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल अब इस पर मुहर लगाएंगे।

उसके बाद रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद बंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इसके लिए सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, सस्तीपुर स्टेशन पर जांच किया गया है।

ट्रायल की सूचना से खुशी की लहर

सीतामढ़ी से लेकर समस्तीपुर तक रेल किनारे से सारे अतिक्रमण को खाली कराने को कहा गया है, ताकि वंदे भरत ट्रेन चलाने के दौरान रास्ते में किसी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न नहीं हो सके।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

क्या सच में हज छह घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खबर में यह बताया जा रहा है कि यह ट्रेन मात्र छह घंटे में दिल्ली की यात्रा पूरी कराएगी। अभी दिल्ली जाने के लिए 22 से 24 घंटे ट्रेन में बिताना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर महज 6 घंटे में वंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी से नई दिल्ली कैसे पहुंच जाएगी। इसको लेकर हमने समस्तीपुर रेलमंडल के अधिकारियों से जानना चाहा तो उन्होंने कहा अभी तक यह संभव नहीं है। अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी से दिल्ली हम 6 घंटे में पहुंच जाएंगे ऐसा मुझे नहीं लगता। हमारी ट्रेनों की जो स्पीड है उसमें ये संभव नही है। अगर बुलेट ट्रेन भी चलती है तो सीतामढ़ी से नई दिल्ली की दूरी 6 घंटे में नहीं पूरी हो पाएगी।

IMG 20230728 WA0094 01

मार्च 2024 तक चलाई जाएंगी 75 वंदे भारत

रेलवे द्वारा देशभर में अगले साल मार्च 2024 तक लगभग 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना है। लगभग दो सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को दिल्ली-वाराणसी रुट पर चलाई गई थी।

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20230701 WA0080

Samastipur Town 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150