समस्तीपुर :- पशुओं की चिकित्सा, बधियाकरण और टीकाकरण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब समस्तीपुर जिले के पशुपालक किसानों के लिए सरकार ने जिले के प्रखंडों में नए पशु अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत समस्तीपुर पशुपालन विभाग ने आठ प्रखंडों के आठ पंचायतों में जगह चिंहित कर सूची जिला प्रशासन को भी उपलब्ध करा दी है।
जिसके आलोक में डीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित प्रखंडों के सीओ को पशु चिकित्सालय की स्थापना के लिए न्यूनतम 140 फीट बाई 120 फीट रकवा की भूमि उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जिले के कुल आठ प्रखंडों के आठ पंचायतों में नए प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की स्थापना के लिए उपलब्ध करायी गयी सूची में दलसिंहसराय प्रखंडके पांड में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय पांड की स्थापना की जाएगी।
इसी प्रकार विद्यापतिनगर प्रखंड के विद्यापितनगर पंचायत के साहिट में, कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में, समस्तीपुर प्रखंड के कर्पूरीग्राम पंचायत के डढ़िया बेलार में, खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तरी पंचायत के खानपुर में, विभूतिपुर प्रखंड के चौरा टभका पंचायत के चोरा टभका में तथा हसनपुर प्रखंड के दुधपुरा पंचायत के दुधपुरा में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया है। जिसके आलोक में डीएम ने सीओ को जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाशन जैसी सेवाओं को पशुपालकों के दरवाजे पर उपलब्ध कराई जाएगी। टेलीफोन कॉल पर पशु चिकित्सक पशुपालकों के दरवाजे तक पहुंचेंगे। सरकार की योजना के अनुसार कॉल सेंटर में फोन कर मोबाइल ऐप के माध्यम से इन सुविधाओं को प्राप्त किया जा सकेगा। टेलीमेडिसिन के माध्यम से पशु अस्पताल जुड़े रहेंगे।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…