Bihar

बिहार का पारा गिरने लगा, अब घने कोहरे से बढ़ेगी ठंड; जानें कब से शुरू होगा बारिश का दौर

बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह में कोहरे का भीषण अटैक देखने को मिला रहा है। इस कारण थोड़ी ठंड भी महसूस की जा रही है। अब लोगों को शीतलहरी का एहसास भी हो रहा है।

मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग में घना कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। 30 दिसंबर ( शनिवार ) से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, इस कारण बिहार में दो जनवरी से बारिश होने का अनुमान है।

मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों का दिनांक 30, 31 दिसंबर 2023 और एक-दो-तीन जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 25, 25.5, 26, 26.5, और 26.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11, 11, 12, 12.5 और 13.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा।

राज्यभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री फारबिसगंज और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस गया जिले में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा छाएगा। अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

12 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

13 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

22 घंटे ago