Samastipur

समस्तीपुर जिले के 8 प्रखंडों के 8 पंचायतों बनेगा पशु अस्पताल, जगह चयनित कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई सूची

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पशुओं की चिकित्सा, बधियाकरण और टीकाकरण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब  समस्तीपुर जिले के पशुपालक किसानों के लिए सरकार ने जिले के प्रखंडों में नए पशु अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत समस्तीपुर पशुपालन विभाग ने आठ प्रखंडों के आठ पंचायतों में जगह चिंहित कर सूची जिला प्रशासन को भी उपलब्ध करा दी है।

जिसके आलोक में डीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित प्रखंडों के सीओ को पशु चिकित्सालय की स्थापना के लिए न्यूनतम 140 फीट बाई 120 फीट रकवा की भूमि उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जिले के कुल आठ प्रखंडों के आठ पंचायतों में नए प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की स्थापना के लिए उपलब्ध करायी गयी सूची में दलसिंहसराय प्रखंडके पांड में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय पांड की स्थापना की जाएगी।

इसी प्रकार विद्यापतिनगर प्रखंड के विद्यापितनगर पंचायत के साहिट में, कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में, समस्तीपुर प्रखंड के कर्पूरीग्राम पंचायत के डढ़िया बेलार में, खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तरी पंचायत के खानपुर में, विभूतिपुर प्रखंड के चौरा टभका पंचायत के चोरा टभका में तथा हसनपुर प्रखंड के दुधपुरा पंचायत के दुधपुरा में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया है। जिसके आलोक में डीएम ने सीओ को जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

फोन करते ही दरवाजे पर पहुंचेंगे चिकित्सक :

पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाशन जैसी सेवाओं को पशुपालकों के दरवाजे पर उपलब्ध कराई जाएगी। टेलीफोन कॉल पर पशु चिकित्सक पशुपालकों के दरवाजे तक पहुंचेंगे। सरकार की योजना के अनुसार कॉल सेंटर में फोन कर मोबाइल ऐप के माध्यम से इन सुविधाओं को प्राप्त किया जा सकेगा। टेलीमेडिसिन के माध्यम से पशु अस्पताल जुड़े रहेंगे।

 

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

19 घंटे ago